भारत-जापान समुद्री अभ्यास JIMEX 2022 का समापन

44
Indian and Japanese Navy during JIMEX 2022

भारतीय नौसेना द्वारा बंगाल की खाड़ी में आयोजित जापान-भारत समुद्री अभ्यास JIMEX 2022 का छठा संस्करण संपन्न हुआ। इसके पश्‍चात दोनों नेवी ने 17 सितम्‍बर, 2022 को पारंपरिक स्टीम पास्ट के साथ एक-दूसरे को विदाई दी।

भारत के तरफ से फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट रियर एडमिरल संजय भल्ला के नेतृत्‍व में भारतीय नौसेना के जहाजों और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों इजुमो और ताकानामी ने रियर एडमिरल हिराता तोशि‍युकी के नेतृत्‍व में सप्ताह भर चलने वाले इस अभ्यास में भाग लिया।

JIMEX 2022 दोनों नौसेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से किए गए कुछ सबसे जटिल अभ्यासों का साक्षी बना। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने उन्नत स्तर के पनडुब्बी रोधी युद्ध, हथियारों से गोलाबारी और वायु रक्षा अभ्यास में भाग लिया।

इस अभ्यास में शिपबोर्न हेलि‍कॉप्टर, लड़ाकू विमान और पनडुब्बियों ने भी भाग लिया। आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान के समझौते के तहत इंडियन नेवी और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों ने समुद्र में एक-दूसरे के साथ संयुक्‍त रूप से अभियान को संचालित किया।

2012 में अपनी स्थापना के बाद से इस अभ्यास के माध्‍यम से JIMEX की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई है। अभ्‍यास के दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और पारस्‍परिक सामंजस्‍य को और मजबूत किया गया।