भारतीय कोस्ट गार्ड ने 32 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया

61
32 bangladeshi fishermen saved by indian coast guard
32 bangladeshi fishermen saved by indian coast guard

भारतीय तटरक्षक बल ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास डूबते हुए 32 बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाई। यह बचाव भारतीय तटरक्षक जहाज ‘वरद’ के द्वारा किया गया।

हालाँकि, भारतीय और बांग्लादेशी तटरक्षकों के बीच मौजूदा समझौते के अनुसार, सभी बचाए गये मछुआरों को बांग्लादेशी तटरक्षक जहाज ‘ताजुद्दीन (PL -72)’ के सुपुर्द कर दिया गया।

बांग्लादेश ने बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाने की मानवीय भूमिका के लिए भारतीय तटरक्षक को धन्यवाद दिया है।

बांग्लादेशी नौकाएं 19-20 अगस्त 2022 के बीच बांग्लादेश एवं पश्चिम बंगाल के तट के साथ-साथ चल रही थीं, कि तभी समुद्री मौसम में अचानक आए बदलाव से उठे चक्रवाती तूफ़ान के चपेट में आने से इनकी सभी नौकाएं पलट गई।

इस घटना के लगभग 24 घंटे बाद जब इन मछुआरों को दिनांक 20 अगस्त को भारतीय तटरक्षक जहाजों और विमानों द्वारा देखा गया, तब इनमें से अधिकांश मछुआरे अशांत समुद्र में तैरने वाले उपकरणों (नेट्स) से चिपके हुए पाए गए थे और जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

32 बांग्लादेशी मछुआरों में से 27 को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा ‘डीप वाटर’ में बचाया गया और शेष 5 को भारतीय मछुआरों द्वारा उथले क्षेत्र में बचाया गया।

भारत मौसम विभाग, IMD (इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट) द्वारा ‘कम दबाव क्षेत्र’ (Low Pressure Area) के पूर्वानुमान के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने अपने जहाजों, विमानों के अलावा पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा राज्य में सभी तटवर्ती यूनिट को सतर्क कर दिया था।

32 bangladeshi saved by Indian Coast Guard
32 bangladeshi fishermen saved by Indian Coast Guard

आपको बता दें कि भारतीय तटरक्षक बल ‘कम दबाव’ या चक्रवात के पैदा होने की संभावित स्थिति के दौरान आवश्यक उपाय करने के लिए मत्स्य पालन और स्थानीय प्रशासन को सलाह जारी करने के लिए दैनिक मौसम अपडेट की निगरानी करता है।

भारतीय तटरक्षक बल मौसम बदलाव या चक्रवात से उत्पन्न जोखिमों को कम करने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा के संबंधित राज्यों के नागरिकों, प्रशासन, मत्स्य अधिकारियों तथा स्थानीय मछली पकड़ने वाले अथवा सभी ट्रॉलर संगठनों के साथ करीबी समन्वय में काम करता है।

अपने ‘Charter of Duties’ के अंतर्गत भारतीय तटरक्षक अक्सर समुद्री खोज और बचाव अभियान चलाता है। भारतीय तटरक्षक बल न केवल संकट में फंसे मछुआरों और नाविकों को राहत प्रदान करता है, बल्कि मानवीय सहायता भी प्रदान करता है।

यह ऑपरेशन सभी बाधाओं के खिलाफ समुद्र में कीमती जीवन की रक्षा के लिए भारतीय तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस तरह के सफल खोज और बचाव अभियान से न केवल क्षेत्रीय SAR (Search and Rescue) ढांचे की मजबूती बढ़ेगी बल्कि पड़ोसी देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को भी बढाए जा सकेंगे।