भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ली

23
President Droupadi Murmu-The Imprint
President Droupadi Murmu

द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमण मुर्मू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के साथ ही भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुँचने वाली पहली आदिवासी महिला बनीं द्रौपदी मुर्मू।

शपथ ग्रहण समारोह के बीच राष्ट्रपति मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर मुर्मू ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में सेंट्रल हॉल में उपस्थित सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।