भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

15
Droupadi Murmu - The Imprint
Droupadi Murmu - The President of India.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“भारत ने इतिहास रचा है। ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, भारत के जनजातीय समुदाय की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है, जिनका जन्म पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में हुआ था!

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को इस उपलब्धि पर बधाई।”