नेशनल क्रिकेट अकादमी को हेड कर रहे वीवीएस लक्ष्मण UAE में खेले जाने वाले आगामी आईसीसी एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया के अंतरिम मुख्य कोच होंगे।
VVS Laxman has been named as India’s interim Head Coach for the 2022 Asia Cup.
— ICC (@ICC) August 24, 2022
⬇️ ⬇️ ⬇️
लक्ष्मण, जिन्होंने जिम्बाब्वे में एकदिवसीय श्रृंखला खेलने वाली भारतीय टीम के साथ यात्रा पर हैं,राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में टीम की तैयारी की देखरेख करेंगे।
NEWS – VVS Laxman named interim Head Coach for Asia Cup 2022.
— BCCI (@BCCI) August 24, 2022
More details here 👇👇https://t.co/K4TMnLnbch #AsiaCup #TeamIndia
टीम के संयुक्त अरब अमीरात जाने से पहले राहुल द्रविड़ COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। द्रविड़ एक बार Covid-19 टेस्ट में निगेटिव होने के बाद टीम में शामिल हो जाएंगे और बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा उन्हें मंजूरी दे दी जाएगी।
NEWS – Head Coach Rahul Dravid tests positive for COVID-19.
— BCCI (@BCCI) August 23, 2022
More details here – https://t.co/T7qUP4QTQk #TeamIndia
जिम्बाब्वे की राजधानी ‘हरारे’ से यात्रा करके दुबई पहुँचने वाले टीम के कुछ सदस्यों जैसे उप-कप्तान केएल राहुल, दीपक हुड्डा और अवेश खान से लक्ष्मण ने दुबई में लिंक स्थापित कर लिया है।
Big shoes to fill for the former India batter.https://t.co/c1mbOgOL9B
— ICC (@ICC) August 25, 2022
भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान से होना है। इस मैच में भारत के कोच VVS लक्ष्मण ही होंगे, ऐसा अब तय माना जा रहा है।