30000 टन स्पेशल स्टील से बना है INS विक्रांत

78
INS Vikrant Aircraft Carrier
INS Vikrant Aircraft Carrier. Image taken from Twitter.

आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया मुहिम में भागीदारी की नई मिशाल पेश करते हुए, SAIL कंपनी ने 30000 टन डीएमआर स्पेशल ग्रेड स्टील प्लेट्स की आपूर्ति की।

INS Vikrant Aircraft Carrier
INS Vikrant Aircraft Carrier

देश के पहले स्वदेशी निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर (विमानवाहक युद्धपोत) INS विक्रांत के लिए भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न स्टील कंपनी SAIL (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने डीएमआर ग्रेड स्पेशियलिटी स्टील की आपूर्ति की है।

INS Vikrant Aircraft Carrier
INS Vikrant Aircraft Carrier

कंपनी ने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के साथ “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण की दिशा में भागीदारी निभाते हुए, भारतीय नौसेना के इस पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत के निर्माण के लिए करीब 30000 टन डीएमआर ग्रेड स्पेशियलिटी स्टील की आपूर्ति की है।

INS Vikrant Aircraft Carrier
INS Vikrant Aircraft Carrier

यह स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत “INS विक्रांत” कोचीन शिपयार्ड से 02 सितंबर, 2022 को भारतीय नौसेना में शामिल होगा। इस स्वदेशी परियोजना के लिए SAIL द्वारा आपूर्ति किए गए स्टील में विशेष डीएमआर ग्रेड प्लेट्स शामिल हैं। इन डीएमआर ग्रेड प्लेट्स को सेल ने भारतीय नौसेना और DMRL के सहयोग से विकसित किया है।

इस युद्धपोत के पतवार और पोत के अंदरूनी हिस्सों के लिए ग्रेड 249-A और उड़ान डेक के लिए ग्रेड 249-B की डीएमआर प्लेटों का उपयोग किया गया। इस युद्धपोत के लिए बल्ब बार को छोड़कर, स्पेशियलिटी स्टील की पूरी आपूर्ति कंपनी के भिलाई, बोकारो और राउरकेला यूनिट द्वारा की गई है।

INS विक्रांत के निर्माण में उपयोग किया गया यह विशेष ग्रेड स्टील – डीएमआर प्लेट आयात में कमी लाने में मददगार है। भारत की आजादी के 75 साल के अमृतकाल के दौरान देश के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह देश के आत्मविश्वास और कौशल का प्रतीक भी है।

यह स्वदेशी विमानवाहक पोत देश के तकनीकी कौशल एवं इंजीनियरिंग कौशल का प्रमाण है। विमानवाहक युद्धपोत बनाने में भारत की आत्मनिर्भरता और सक्षमता का प्रदर्शन, देश के रक्षा स्वदेशीकरण और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।

INS विक्रांत के शुरू होने के साथ, हमारा प्यारा भारत दुनिया के उन गिने-चुने विशिष्ट देशों के ग्रुप में प्रवेश कर गया है जो खुद अपने लिए विमान वाहक युद्धपोत बनाने में सक्षम हैं।