भारत में अब तक 208 करोड़ कोविड टीके लगाए गए

28
Covid-19 depiction image by The Imprint
Covid-19 Depiction Image

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज बढ़कर रिकॉर्ड 208 करोड़ (2,07,99,63,555) के पार पहुंच गया. यह उपलब्धि 2,76,28,993 टीकाकरण सत्रों के माध्‍यम से अर्जित की गई है। अब तक 3.97 करोड़ (3,97,58,762) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गई है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी। 

आज सुबह 7 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण के आंकड़े इस प्रकार हैं:

भारत में सक्रिय मामले आज 1,16,861 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.26 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NNBQ.jpg

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.54 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 16,454 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,36,09,566 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003R7E7.jpg

बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,092 नए मामले सामने आएं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004M3CG.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 3,81,861 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 88.02 करोड़ से अधिक (88,02,82,103) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.57 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.69 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005C6L1.jpg